हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति के द्वितीय चरण में वरिष्ठ पुलिम अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती कमलेश उपाध्याय व क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह के द्वारा अभियान में लगी चारों टीम के सदस्यों के  साथ अभियान में अब तक संपन्न हुए कार्यों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में की गई, 
अभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार स्थानीय नागरिकों व्यापार मंडल व सिविल सोसाइटी की सहायता से चलाया गया, जिसके तहत आने जाने वाले छोटे बड़े वाहन बस, ट्रेन ,ऑटो कार व मोटरसाइकिल इत्यादि पर अभियान से संबंधित स्टीकर व पोस्टर आदि चिपकाए गए, शहर के व्यस्ततम एरिया में अन्य नागरिकों को भी नुक्कड़ नाटक व प्रचार प्रसार के अन्य माध्यमों के जरिए ऑपरेशन मुक्ति के तहत "भिक्षा नहीं शिक्षा दो" की मुहिम का प्रचार प्रसार किया गया, इस अभियान के दौरान निरीक्षक  मनोज मेनवाल, निरीक्षक पीसी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक, नंदकिशोर गवाड़ी सहित सभी टीम मेंबर मौजूद रहे, अभियान में विशेष उपस्थिति के तौर पर मृणाली ग्रुप से अध्यक्षा अमीषा पोखरिया, अध्यक्ष आशीष गौड व शादाब अली उपस्थित रहे, इनके अतिरिक्त ऑटो यूनियन ज्वालापुर के अध्यक्ष, मनमोहन द्रविड वाटर यूनियन अध्यक्ष हरिद्वार भी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours