हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में आज सुबह एक लगभग 38 वर्षीय महिला ने अपने ऊपर जलन सील पदार्थ डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया, बताया जा रहा है कि महिला व उसके पति में पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर घरेलू रंजिश चल रही थी रंजिश इतनी बढ़ी की महिला अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सकी और उसने घर में रखे जलन सील पदार्थ को अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली, जब परिवार के लोगों ने महिला को जलते देखा वह बदहवास हो गए और उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी परिजनों द्वारा सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 को फोन किया गया, 108 मौके पर पहुंची और महिला को लक्सर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। डॉक्टर रविकांत वर्मा चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर का कहना है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है इसलिए उसे हायर सेंटर भेजा जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours