हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मुख्य रामलीला कमेटी (रजि.) हरिद्वार की ओर से रोड़ी बेलवाला मैदान (गंगा पार) में विजयदशमी उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। विजयदशमी देखने जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने भगवान राम की सेना और रावण के बीच हुए भयंकर युद्ध में भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण की सेना सहित वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त कर गाथा लिखी। रावण वध करने के बाद भगवान राम ने माता सीता को  कैद से मुक्त कराया। इसके बाद रावण व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। दोनों पुतलो को भगवान राम ने तीर मारकर उनका दहन किया। कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा कलाकारों ने पूरा तन, मन से सहयोग पंडाल में उपस्थित रहे। विजयदशमी में पहुंचे हरिद्वार के विधायक व सरकार में प्रवक्ता-कबिना मंत्री मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि असत्य पर सत्य की जीत है और उन्होने विजयदशमी उत्सव में पहुंचकर लीला के सभी पदाधिकारी, सदस्यों व श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया। माननीय मंत्री के साथ भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी भी मौजूद थे। कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, उपाध्यक्ष राकेश गोयल, महामंत्री महाराज किशन सेठ कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ट्रस्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल, श्री कृष्ण खन्ना, मंत्री संदीप कपूर, उप मंत्री कन्हैया खेवड़िया, प्रवक्ता विनय सिंघल, मुख्य डायरेक्टर भगवत शर्मा( मुन्ना) तथा सदस्यों में देवेंद्र चड्डा, रमन शर्मा, महेश गौड़, सुनील वधावन, दीपक भारती, अनिल सुखीजा, पवन शर्मा, मयंक मूर्ति भट्ट, विकास सेठ, राहुल दीक्षित, विशाल मूर्ति भट्ट, दर्पण चड्डा, सुशील भसीन, नवल शर्मा, आकाश शर्मा आदि पूरा सहयोग कर रहे थे। कलाकारों में संगीत डारेक्टर विनोद नयन, विरेन्दर गोस्वामी, डा.रमेश खन्ना, साहिल मोदी, मनोज सहगल , जितेंन्द्र खन्ना, गुरजीत सिंह, अंकित तिवारी, मानिक गिरी, संजीव गिरी, अर्जुन चौहन, नारायण शर्मा, डा.विजय शर्मा, मनोज शर्मा, शेखर जौहरी, सीटू गिरी, मनमोहन सहगल, मोनिका, सोनिया, करिशमा, विनोद शर्मा, वीनू, राम का अभिनय कर रहे प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण का अभिनय कर रहे नीरज चौहान, सीता-आकाश शर्मा आदि सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय सभी ने अच्छे किरदार के लिए बधाई दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours