हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड में रेलवे के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन लक्सर में आज उत्तर रेलवे जोन के मुरादाबाद रेल मंडल प्रबंधक अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए जिसके बाद लक्सर में रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए जैसे ही इसकी खबर फैलती चली गई तो रेल महकमे के सभी स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए मगर तब तक मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल परिसर में फैली अव्यवस्थाओं का काफी हद तक जायजा लिया जा चुका था आपको बता दें कि जब रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने त्वरित व्यवस्था को सुचारू करने के साथ-साथ सख्ती के साथ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए अपने इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल क्षेत्र में बेहद प्राचीन और अनुपयोगी इमारतों को लेकर भी रेलवे अफसरों से जवाब मांगें और शीघ्रता से उसके निर्धारण पर जोर देने को कहा वहीं जब उनसे लक्सर से हरिद्वार निर्माणाधीन रेल मार्ग दोहरीकरण के निर्धारित समय और बंद पड़ी हुई सवारी गाड़ियों के संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि फिलहाल दो चरणों में उक्त रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है मगर रास्ते में पड़ रहे एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाई ओवर के कारण कुछ बाधा आ रही थी जो अब खत्म हो गई है और दोहरीकरण के कार्य वह पुनः सुचारू किया जा रहा है जिसके वैकल्पिक दौरे के लिए वह आज पहुंचे हैं उनके द्वारा आज लक्सर से एथल पथरी होते हुए एकड़ रेलवे स्टेशन तक लगभग पूरे हो चुके, निर्माणाधीन दोहरीकरण रेल मार्ग का निरीक्षण किया जा रहा है मंडल रेल प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके बाद रेलवे के सतर्कता विभाग द्वारा भी बड़े स्तर पर निरीक्षण निर्धारित किया गया है वही नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर रेलवे प्रबंधक को विज्ञापन दिया और उनसे शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है जिसमें मुख्यत ए बरात घर पर रेलवे से होकर रास्ता रेलवे सौंदर्यीकरण आदि समस्याएं शामिल थी नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल ने उनके सभी बातें मान ली है और जल्दी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है इस दौरान रेलवे के सभी कर्मचारी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours