हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत गांव इब्राहिमपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत रोशन अली शाह पीर बाबा का उर्स बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है अपनी मन्नतो को लेकर श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर पहुंच रहे हैं और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ कर रहे है पीर बाबा के उर्स में कव्वालो ने भी अपनी मधुर आवाज और अपने फन के अंदाज में कव्वालियों को पेश कर श्रद्धालुओ का मनमोहन लिया। और श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। उर्स में लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसे आने वाले श्रद्धालुओं में वितरित किया गया, हजरत रोशन अली शाह पीर बाबा उर्स में दूरदराज से आकर लोग खेल खिलौनों की दुकानें भी सजाये हुए हैं। वहीं दरगाह खादिम राशिद अली और मोहम्मद मुकम्मिल ने बताया कि गांव इब्राहिमपुर में 100 सालों से ऊपर यह मेला चला आ रहा है लोग दरगाह पर अपनी मुरादों की चादर पेश करते हैं और अपने देश के लिए अमनो अमान की दुआएं मांगते हैं उन्होंने बताया कि बाबा की दरगाह पर आने वाले सभी लोगों की दुआएं कबूल होती है उन्होंने बताया कि बाबा का मेला कुछ समय के लिए बंद हो गया था लेकिन अब फिर से इसको चालू कर दिया गया है और अब मेला हर वर्ष लगातार लगता रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours