हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर नगर के आदर्श हाई स्कूल के मास्टर अरविंद कुमार के साथ कुछ दबंग युवकों द्वारा स्कूल के अंदर घुस कर मारपीट की गई थी जिसकी तहरीर मास्टर अरविंद कुमार ने लक्सर कोतवाली में दी थी जिसके आधार पर लक्सर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था वही देर रात बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने मुकदमे में लिप्त सनी और सौरभ दो आरोपियों को कुन्हारी से गिरफ्तार कर लिया आरोपी भोवापुर थाना पथरी के निवासी हैं कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है आदर्श हाई स्कूल के मास्टर अरविंद कुमार के साथ मारपीट करने वालें दो आरोपियों को हमने गिरफ्तार किया है और आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours