हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। मदरसा इस्लामिया अरबिया फुरकानिया सुल्तानपुर आदमपुर में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण कर गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण कर फूल अर्पित किए गए, इस दौरान मास्टर शमीम अहमद ने पहले पूरे मदरसे में सफाई अभियान चलाया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में एक प्रोग्राम कराया और बड़े धूमधाम के साथ महात्मा गांधी जयंती मनाई गई इस मौके पर हजारों बच्चों ने प्रोग्राम मे बढचढकर भाग लिया और समाज के बुद्धिजीवी लोग भी शामिल हुए, वही मदरसे के कारी जुनैद ने कहा जहां मदरसे के अंदर कुरान और हदीस और उर्दू की तालीम दी जाती है वही हिंदी और इंग्लिश का भी बच्चों के लिए माकूल इंतजाम है और बच्चों को तीन मास्टर इंग्लिश और हिंदी पढ़ाते हैं और बच्चों को उर्दू हिंदी के साथ-साथ अरबी की भी तालीम दी जाती है मदरसा फुरकानिया मे लगभग 700 बच्चे तालीम हासिल करते हैं जिनमें में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं मौलाना मुरसलीन ने गांधी जयंती के मौके पर बोलते हुए कहां की जहां सरकार ने पूरी तरह से पॉलिथीन बैन लगा दिया है वही हमें भी संकल्प लेना चाहिए के पॉलिथीन पूरी तरह से बंद की जाए और आज से हम पॉलिथीन को इस्तेमाल नहीं करेंगे उनहोनें मदसे के बच्चों ने को भी शपथ दिलाई और कहा कि वह पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे और आसपास के लोगों को अपने घर जाकर सभी को जागरूक करेंगे बताएंगे कि मनुष्य के लिए पॉलिथीन कितनी हानिकारक होती है इस मौके पर मदरसा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours