हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर भोवापुर चौराहे से चेकिंग के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू पुत्र स्वर्गीय आत्मा राम निवासी भवापुर बताया वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है मुखबिर की सूचना पर हमने भोवापुर चौराहे से एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष उसे पेश किया जा रहा है उनका कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा यदि कोई क्षेत्र में अवैध काम करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours