हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजिस्ट्रड हरिद्वार के रंगमंच पर रावण दरबार, सीता हरण, जटायु वध व राम विलाप तक की लीला का मंचन किया गया, रावण के दरबार का सीन बहुत सुंदर लग रहा था, जिसको दर्शकों ने बहुत सराहा रावण के अभिनय में रंगमंच के उच्च कोटि के कला कार मनोज सहगल ने बहुत सुन्दर डायलॉगबाजी व गाने गाकर दर्शकों का मन-मोह लिया, उनकी डायलॉगबाजी में बहुत भयंकर आवाज थी, रावण द्वारा दरबार में प्रवेश करने पर घंटे घड़ियाल फूलों की वर्षा तथा सुंदरियों द्वारा स्वागत किया गया, दरबार में सूर्पनखा रोती हुई पहुंची, और उसने सब कहानी अपने भाई रावण को बताई, रावण सुर्पनखा की नाक का बदला व खर-दूषण के वध से आहात होकर रामचंद्र से बदला लेने की ठान ली,
और वह मामा मारीच के पास गया, उसको समझाया तथा बदला लेने की युक्ति के बारे में जानकारी दी, उनको राजी किया, मामा मारीच ने हिरण बन कर पंचवटी पहुंचा, और राम व लक्ष्मण को अलग किया, अकेला सीता को पाकर रावण द्वारा सीता माता का हरण किया गया, सीता हरण के समय रास्ते में जटायु मिला, जटायु ने सीता माता की करुण पुकार सुनी और रावण से युद्ध करने लगा, रावण ने जटायु को भी घायल कर दिया, और लंका में ले गया, पंचवटी में सीता को ना पाकर भगवान राम व लक्ष्मण ने सीता को बहुत ढूंडा परन्तु वह नहीं मिली, रावण के अभिनय में मनोज सहगल, मारीच के अभिनय में पुराने दिग्गज कलाकार विरेद्र गोस्वामी, सुर्पनखा मनोज शर्मा, राम में प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण में नीरज चौहान व सीता में आकाश शर्मा ने बहुत सुंदर अभिनय किया।
रामलीला कमेटी के मुख्य डायरेक्टर भगवत शर्मा (मुन्ना) व महामंत्री महाराज किशन सेठ के निर्देशन में लीला का मंचन किया जा रहा है, लीला के रंगमंच पर विशेष अतिथियों में हरिद्वार की (प्रथम महिला मेयर) श्रीमती अनिता शर्मा व मेयर पति अशोक शर्मा (पूर्व पार्षद) का कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा व उपाध्यक्ष सुनील भसीन, भगवत शर्मा, महाराज कृष्ण सेठ ने संयुक्त रूप से शाल उड़ाकर व भगवान राम परिवार की मूर्ति देकर सम्मानित किया, राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के प्रधान संपादक श्री रजत चौहान जी को भी मंच पर सम्मानित किया गया, हरिद्वार की अनेक संस्थाओं से जुड़े ब्लड डोनर संस्था व हरिद्वार को स्वस्थ रखने के लिए आए हुऐ, पदाधिकारियों का भी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने सम्मानित किया, कमेटी के प्रवक्ता विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ट्रस्ट कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल, श्रीकृष्ण खन्ना, मंत्री डॉक्टर संदीप कपूर, उप-मंत्री कन्हैया खेवड़िया, विकास सेठ, राहुल वशिष्ठ, पवन शर्मा, रमन शर्मा, महेश गौड़ आदि ने सम्मानित किया, आपको बात दें कि आज रामलीला के रंगमंच पर शबरी राम दर्शन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध की लीला का मंचन किया जाएगा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours