हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। बीइंग भगीरथ टीम ने महात्मा गांधी जी की १५० वीं जयंती की शुरुआत हरिद्वार प्रेमनगर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर की, टीम के स्वयंसेवको ने तीर्थयात्रियों को प्लास्टिक के थैले, बोतलों व पालीथीन का उपयोग न करके प्लास्टिक के थैले की जगह कपडों के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, उसके पश्चात जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए रोशनाबाद स्थित जिला अधिकारी कार्यालय से सभी अधिकारियों तथा अतिथियों को शपथ दिलाकर की, उन्होंने कहा कि जिले में सभी जगह कपड़े के 20,000 थैले वितरित किये जाएंगे, यह थैले Akums, Kanj, व Gardenia संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जाएँगे व जिले भर में अभियान चला कर थैले बाँटने का कार्य Being Bhag irath की ऊर्जावान टीम करेगी, उसके पश्चात नगर निगम रूड़की द्वारा निर्मित गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा लक्ष्मी नारायण घाट पर बीइंग भगीरथ व नगर निगम रूड़की के संयुक्त प्रयास से निर्मित स्वच्छता एक्सप्रेस का अनावरण माननीय शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया, आज रूड़की नगर निगम सभागार के गांधी जयंती कार्यक्रम में मंत्री मदन कौशिक जी द्वारा बीइंग भगीरथ टीम के अभिनव प्रयासों की जमकर सराहना की गई, उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीइंग भगीरथ टीम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्य कर रही है, उसी तरह समाज की अन्य स्वंयसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए तथा महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत व सुंदर भारत के सपने को साकार किया जा सकता हैं, रूड़की नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने कहा रूड़की को स्वच्छता रैंकिंग में उच्च स्थान दिलाने के लिए सफाई व्यवस्था पर अहम निर्णय लिये जाएंगे, उन्होंने कहा, सफाई मेरी प्राथमिकता है, लोगों को कूड़ेदान के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान स्कूल और कॉलेजों में कराया जाएगा, ताकि बच्चे अपने परिजनों को सफाई के लिए प्रेरित कर सकें, बीइंग भगीरथ टीम के राष्ट्रीय संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम के तहत सभी सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे हमारा उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरणीय ज्ञान सहित प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इनसे बचने के उपायों के बारे में समझाना हैं, सभी सरकारी स्कूलों में प्लास्टिक उन्मूलन मुहिम के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसमें सभी स्कूलों में पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। व अन्य कार्यक्रमों के जरिए आम जनमानस को भी प्लास्टिक के उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours