हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। यूनाइटेड नेशन्स के प्रोजेक्ट पायलट ऑन वॉलंटियरिंग जर्नी के तहत युवा एडवोकेट रोहित पाल ने आज ग्राम मुंडेट में बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की अपनी मुहिम पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमे रोहित का उद्देश्य अग्रिम एक वर्ष में अपने क्षेत्र में आओसे सभी बच्चो की सूची तैयार कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ना है जो किसी कारण से अपनी पढ़ाई को बीच मे छोड़ चुके है, रोहित ने कार्यक्रम में बच्चो से वार्तालाप करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया एवम उन्हें बताया की सुंदर भविष्य के लिए शिक्षा क्यों आवश्यक है, 
हरिद्वार की गूंज से बात करते हुए रोहित ने कहा कि भारत विश्व मे सबसे अधिक तेजी से विकास करने वाला देश बन रहा है, परन्तु जबतक देश मे भिक्षा मांग रहे बच्चो को हम उस राह से हटाकर मुख्य धारा में नही ला पाएंगे तबतक विकसित भारत का स्वप्न अधूरा है, एवम देश का भविष्य अधर में है, रोहित ने कहा  की वे यूनाइटेड नेशन्स के प्रोजेक्ट के तहत अपने क्षेत्र के कम से कम 10 बच्चो को मुख्य धारा में लाने का काम करेंगे जिसमे सब तरह की व्यवस्था उनके लिए की जाएंगी, रोहित ने बताया कि हमने अपने इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में आज 32 बच्चो से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक किया, आने वाले समय में ये कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours