हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल लक्सर में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मौहम्मद गौहर हयात नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग मौहम्मद गुलशव्वर और मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के प्रबंधक जसवीर चौधरी ने आज सभी छात्र छात्राओं को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए शपथ दिलाई सभी छात्र छात्राओं ने शपथ ली की अब वह पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करेंगे और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे जिससे कि वातावरण को दूषित होने से बचा जा सके,
इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मौहम्मद गौहर हयात ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा भारत को पॉलिथीन मुक्त बनाना है इसी क्रम में आज लक्सर मोंट फोर्ट  चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई और उन्हें समझाया गया कि पॉलिथीन कितनी हानिकारक होती है इसलिए वह पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करें और वातावरण को बचाने में हमारी मदद करें वही नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने सभी से अपील की है कि वह पॉलिथीन बिल्कुल भी प्रयोग ना करें क्योंकि हमारी आने वाली नस्ल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक चौधरी जसवीर सिंह का कहना है कि आज बच्चों ने स्कूल में शपथ ली है कि वह पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करेंगे और आसपास के लोगों को अपने घर जाकर सभी को जागरूक करेंगे बताएंगे कि मनुष्य के लिए पॉलिथीन कितनी हानिकारक होती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours