हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विगत दिनों अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक योगा में अंडर १७ आयुवर्ग में बालक वर्ग में गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा नौ के छात्र रोहित यादव तथा अंडर १९ की बालिका वर्ग में कक्षा १२ की छात्रा कु. शांभवी यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यापीठ का नाम रोशन किया है। आगामी नवंबर के प्रथम सप्ताह में कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये दोनों विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य की शिक्षा विभाग की टीम में एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) में प्रतिभाग करेंगे।
रोहित ने अब तक छः स्वर्ण पदक (राज्य स्तरीय) तथा पांडिचेरी सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। इसके साथ ही १० स्वर्ण, ४ रजत तथा २ कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है। यहाँ बताते चलें कि ये दोनों बच्चे डेढ़ सौ ज्यादा आसन आसानी से पूरा कर लेते हैं। प्रतियोगिता से लौटने पर रोहित व शांभवी ने गायत्री विद्यापीठ के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी से भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने कहा कि विद्यापीठ अपने संस्थापक पूज्य गुरुदेव की परिकल्पना को साकार करने में जुटा है। यहाँ के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई के क्षेत्र में वरन् योग, संगीत के भी क्षेत्र में भी सतत आगे बढ़ते हुए विद्यापीठ का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा व कोच उमेश ने बताया कि रोहित व शांभवी दोनों भाई-बहिन हैं और बचपन से ही इनके पिता रविन्द्र यादव योगाभ्यास कराते हैं। वहीं बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में गायत्री विद्यापीठ के रोहित गिरि ने कांस्य पदक जीता।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours