हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना भगवानपुर की पुलिस चौकी मंडावर के नवनिर्मित भवन का विधि विधान पूजा अर्चना करने के पश्चात नवनिर्मित भवन (पुलिस चौकी मंडावर) का उद्घाटन किया गया, यह उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० के कर कमलों द्वारा किया गया है। वही एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र स्थित मंडावर चौकी भवन का उद्घाटन किया गया है, 
जिससे पुलिस बल के जवानों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े, उन्होंने उपस्थित पुलिस जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिस जवान अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी के साथ निभाए, और जनता के साथ तालमेल मिलाकर उनकी फरियादओं को गंभीरता से लें, साथ साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करें, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अप्रिय घटना ना हो इसके लिए रात के समय ड्यूटी गस्त बढ़ाई जाए और सभी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मंगलौर, थानाध्यक्ष भगवानपुर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारि गण तथा जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours