हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ में नौनिहालों को पढ़ाई के अलावा योग, संगीत सहित कई विधाओं में भी आगे बढ़ने के मौके देती है। यही कारण है कि यहाँ के विद्यार्थी बहुत ही कम उम्र में राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फलक में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे है। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में शांतिकुंज के 15 साल के प्रज्ञेश गढ़वाल को पखावज वादन के लिए चयन किया गया है। उनका चयन मानव संसाधन मंत्रालय की ओर नियुक्त जजों के एक पैनल ने किया है। अपने कार्यक्रम के लिए प्रज्ञेश गढ़वाल अपने पखावज गुरु श्री संतोष नामेदव के साथ आज रवाना हो गये। रवाना होने से पूर्व प्रज्ञेश ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी से मिलकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धेयद्वय ने प्रज्ञेश का मंगल तिलक व पखावज का पूजन कर विदा किया। प्रज्ञेश गढ़वाल गायत्री विद्यापीठ के कक्षा दस का छात्र है और वे विगत पाँच वर्ष से पखावज का प्रशिक्षण ले रहा है। प्रज्ञेश अब तक पखावज वादन में दो दर्जन से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञेश के पिता व शांतिकुंज कार्यकर्त्ता श्री मंगल गढ़वाल ने बताया कि केन्द्रीय सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के उपनिदेशक डॉ. आरएन श्रीवास्तव ने प्रज्ञेश के चयन एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु पत्र भेजकर बुलावा भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नवीन शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 24 अक्टूबर के बीच होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ इसरो, बैंगलूरु के प्रागंण में होगा, जहाँ इसरो व डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रहेगी तथा समापन 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। इस दौरान प्रज्ञेश अपने पखावज की थाप उपस्थित लोगों को सुनायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए पूरे देश से कुल 30 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें उत्तराखण्ड की ओर से प्रज्ञेश एकमात्र पखावज वादक विद्यार्थी है। श्री गढ़वाल ने बताया कि जाने माने पखावज वादक व शाांतिकुंज कार्यकर्त्ता श्री संतोष नामदेव से दस वर्ष की आयु से प्रशिक्षण ले रहा है। प्रज्ञेश के चयन होने पर गायत्री विद्यापीठ व शांतिकुंज परिवार ने बधाई दी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours