हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दशहरा के पावन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाव नृत्य एवं रामायण पर आधारित लघुनाटिका में अधर्म पर धर्म की विजय की प्रस्तुती ने सभी को रोमांचित कर दिया। विवि के मृत्युंजय सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण पर आधारित कार्यक्रम को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार, कुरीति, अन्याय के विरुद्ध के खिलाफ एक जूट होने के लिए प्रेरित किये गये। वहीं उज्ज्वल एवं उनकी टीम ने असम राज्य की लोकनृत्य-बिहु नृत्य ने जोरदार तालियाँ बटोरी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि राम की भूमिका में अजय, लक्ष्मण की भूमिका में नरेन्द्र, हनुमान बने नंद पाण्डेय व रावण बने प्रखर आदि ने अपने अभिनय से उपस्थित जनसमुदाय को रोमांचित कर दिया। शांतिकुंज में हुए विभिन्न सामूहिक संस्कार दशहरा के पावन अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में निःशुल्क सामूहिक संस्कार सम्पन्न हुए। दिल्ली, उत्तराखण्ड, उप्र से आये १३ नवयुगल ने पवित्र अग्नि की साक्षी में आदर्श विवाह के बंधन मे बँधे। विभिन्न राज्यों से आये लोगों ने मुण्डन, नामकरण संस्कार सहित विभिन्न संस्कार वैदिक रीति-नीति के अनुसार सम्पन्न कराये। साथ ही कई राज्यों से आये लोगों ने अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध-तर्पण संस्कार में भाग लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours