हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य के दिनांक 04 अक्टूबर 2019 को जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 3/10/2019 को पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था में ड्यूटीरत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिका रियों/कर्मचारियों की रूड़की स्थित आईआईटी कोनवोकेशन हाल मे ब्रीफिंग की गयी, उक्त ब्रीफिंग में श्री अशोक कुमार (महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड) श्री बी० विनय कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एवं अभिसूचना इकाई मुख्यालय देहरादून) श्री अजय रौतेला (महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ) श्री रविनाथ रमन(आयुक्त गढ़वाल महोदय), श्रीमान जिलाधिकारी एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ब्रीफिंग में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारी गणों को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत गणराज्य के जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्था के सम्बन्ध में भिन्न-भिन्न ड्यूटी पॉइंट पर नियुक्त प्रभारी अधिकारीयों एवं कर्मचारी गणों को ड्यूटी के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, ब्रीफिंग के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से ड्यूटी हेतु आए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण व आईआईटी रूड़की के अधिकारी उपस्थित रहे, ब्रीफिंग के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत गणराज्य के जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु भिन्न-भिन्न प्वाइंटों पर लगाई गई ड्यूटीयों को अंतिम रूप देने हेतु एक रिहर्सल की गई जिसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर लगे समस्त प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उनके ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात किया गया तत्पश्चात उच्च अधिकारी गणों द्वारा समस्त ड्यूटीयों को चेक किया गया एवं जिन प्वाइंटों पर अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराने की आवश्यकता प्रतीत हुई उन प्वाइंटों पर अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध कराते हुए ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours