हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बीटी गंज स्थित रामलीला में धनुष यज्ञ के आयोजन में पहुंच रावण ने राजा जनक को आमंत्रण नहीं दिए जाने पर अपना क्रोध व्यक्त किया तथा धनुष तोड़ने की जिद की, तो बाणासुर ने रावण को चुनौती दे दी, लेकिन बहन को मधु दैत्य के उठाकर ले जाने की आकाशवाणी सुन रावण को स्वयंवर से लौटना पड़ा, वहीं भगवान श्री राम ने धनुष तोड़ा और सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। बीटी गंज में चल रही सौवीं रामलीला में धनुष तोड की लीला का मंचन देख दर्शक भावविभोर होकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए देर रात तक मंचन का आनंद लेते रहे। बीटी गंज राम लीला समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई तथा अंत में शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को समिति की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, महामंत्री सौरभ सिंघल, भाजपा नेता गौरव गोयल व संजय अरोड़ा, प्रमोद गोयल, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, विकास त्यागी, अजय सिंघल, अजय सैनी, सागर गोयल, नितिन गर्ग, अमित सिंघल, दिनेश अरोड़ा, विशाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, प्रदीप परुथी, अमित खंडेलवाल, प्रदीप जैन, नवनीत गर्ग, पंकज सिंघल,मनोज जैन, गौरव मदीरत्ता, हर्षित गुप्ता, शिवम अग्रवाल, राकेश गर्ग, देशबंधु गुप्ता आदि ने अंत में आरती में भाग लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours