हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने सरकार से कुछ दिन पहले वी०आई०पी० ड्यूटी मे तैनात दुर्घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को मुआवजा और शहीदो के परिवार से एक को सरकारी नोकरी देने की मांग की है, पीयूष जाटव ने कहा कि जहाँ एक और शराब पीकर मरने वालों को तुरन्त मुआवजा देने वाली सरकार आज हमारी सेवा व सुरक्षा मे (24*7) हमारी सुरक्षा में तैयार रहने वाली उत्तराखण्ड मित्र पुलिस के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया पर सरकार ने इसकी सुध तक नही ली, जो कि बहुत दुःखद और शर्मनाक है, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने सरकार से शहीद पुलिस कर्मियों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और शहीद परिवार से एक-एक को सरकारी नोकरी देने की मांग की गई, अगर सरकार जल्द ही संगठन की मांग नही मानती तो मानवाधिकार सुरक्षा संगठन सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगा, लेकिन किसी भी सूरत में अपने पुलिसकर्मी भाइयो का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours