हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नवरात्रि के अवसर पर जहां पूरे भारत मे डांडिया का त्यौहार मनाया जा रहा है, वहीं इन्नर व्हील क्लब जो वर्ल्ड की सबसे बड़ी सामाजिक महिलाओं की इंटरनेशनल ओर्गेनाईजेशन है। यह बात दे कि, हर देश, हर स्टेट हर शहर में एक इन्नर व्हील क्लब मिलेगा। इन्नर व्हील क्लब रोटरी क्लब की ही महिला शाखा है, इन्नर व्हील क्लब हरिद्वार में 45 लेडीज है, जिसमें कुछ होम मेकर है, डॉक्टर है, टीचर है, बिजनेस वूमेंस है।इन्नर व्हील क्लब सामाजिक कार्य करता है, जैसे मेडिकल कैंपस लगाना, ब्लड डोनेशन कैंप, सरकारी स्कूल को गोद लेकरके उसको हैप्पी स्कूल बनाना, गरीब लड़कियों की शादी कराना, गंगा सफाई अभियान जैसे जरूरत के हिसाब से समाज के कार्य करता है, मेयर अमिता शर्मा इस क्लब की सम्मानित सदस्य है, इसी के तहत 11 अक्टूबर 2019 को होटल विनायक हरिद्वार मे शाम 4:00 बजे से एक प्रोग्राम इन्नर व्हील क्लब की ओर से आयोजित किया जायेगा, आपको बताते चले कि जब इस बारे में क्लब प्रेसिडेंट विनीता गोनियल ने बताया कि डांडिया फेस्ट एक आयोजन क्लब की तरह से है, जिसमें 350 महिलाएं और बच्चे प्रतिभाग करेंगे, हमने 350 लोगो का लक्ष्य रख एक फंड राईजिंग इवेंट एक तौर पर इस प्रोग्राम का आयोजन किया है, जिसमे हमें लोगो का जबरदस्त रिस्पांस मिला है, और हमारी सारी 350 टिकट प्री बुक हो गया, हरिद्वार के लोगो को एक डांडिया, भक्ति और एक यादगार शाम देने की कोशिश क्लब कर रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours