हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में चलाये जा रहे ऑप्रेशन मुक्ति के द्वितीय चरण की कारवाई के अन्तर्गत ऑपरेशन मुक्ति की टीम के द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के अंतर्गत जटवाड़ा पुल के पास बस्तियों में भिक्षा वृति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की तरफ जागरूक करने एवं उन्हें प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की 1 सूक्ष्म क्लास लगाई गई, जिसमें बच्चों को स्लेट चौक आदि पठन सामग्री प्रदान की गई एवं बच्चों से अंक, अक्षर, शब्द, लेखन आदि लिखना सिखाया गया एवं इस कार्रवाई से बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति काफी लगाव व उत्साह देखा गया, इस कार्यशाला में एसएम जैन विद्यालय की छात्रा मनु पुत्री विपिन निवासी सीतापुर ज्वालापुर द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, एवं बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए शिक्षा के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया, इसके साथ साथ ऑपरेशन मुक्ति में कार्यरत टीम के द्वारा बच्चों व उनके अभिभावको को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा का महत्त्व बताया गया, इसके अलावा सर्वजनिक स्थनो में जाकर ऑटो, विक्रमो व बसों मे भिक्षावृत्ति के विरुद्ध एवं बच्चों की शिक्षा के संबंध में जन जागरूकता हेतु पाप्मलेट चिपकाये गए व लोगो को भिक्षा ना देने के लिए जागरूक करवाया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours