हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। गांधी जी की 150 वीं जयन्ती पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में प्रधानाचार्य डाॅ० घनश्याम गुप्ता ने ध्वजारोहण किया तथा समस्त स्टाफ ने गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनका स्मरण किया। इस अवसर पर भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त ’’ फिट इंडिया प्लाॅनिंग रन ‘‘ का आयोजन भी किया गया। वहीं प्रधानाचार्य डाॅ० घनश्याम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे इसलिये आज पूरी दुनिया में उनके जन्म दिन को ’’ अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस ‘‘ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को सादगी की मिशाल बताया। डाॅ० पारस चैधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एन०सी०सी० कैडेट् ने राष्ट्रध्वज तथा गांधी जी व शास्त्री जी को सलामी दी। भाषण प्रतियोगिता में कु० प्रियांशी, सुन्दर कुमार, दीपक ने निबन्ध प्रतियोगिता में कु० मधु सैनी, कु० नीलम, कु० अनूपा ने तथा पोस्टर प्रतियोगिता में कु० नवनीत कौर, कु० शालू, कु० काजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुनेश, मंजू, मीनू, रीना, शबाना, रूकसार, अजय कुमार, शबनम, शहाना, ज्योति, शालू, तन्नू, विशाखा, समन्द, सुन्दर सिंह, सलोनी, प्रियंका, निशा, मनीषा, प्रियांशी बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर तनिष्क यादव, बलराम गुप्ता प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, गायत्री, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चैहान, डा0 रंजना, अखिल कुमार, रूबी देवी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित गर्ग, विशाल कुमार, ओमपाल, सुन्दर, बृजपाल, अशोक कुमार उपस्थित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours