हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। नागल थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर बाइक सवार 2 युवको ने युवती के ऊपर तेजाब फेक दिया तेजाब गिरने युवती बुरी तरह से झुलस गई बताया जा रहा है युवती नागल स्थित ब्यूटी पार्लर से अपने भाई के साथ बाईक से घर लौट रही थी जैसे ही उनकी बाईक सत्संग भवन तक ही पँहुची थी कि पीछे से आ रहे 2 बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया तेजाब गिरते ही युवती तड़प उड़ी और उसने बाइक चला रहे अपने भाई को बाइक रोकने को कहा ओर बताया कि सामने जा रहे बाइक सवार ने कुछ फेंका है ओर भाई तुरंत घायल बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार पी तुरंत देवबंद अस्पताल पहुंचे ओर घायल युवती व उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली,
देखें वीडियो: एसएसपी सहारनपुर
लगभग 20 वर्षीय लड़की नागल क्षेत्र की रहने वाली वह अपने भाई के साथ रात में अपनी दुकान बंद करके घर लौट रही थी तब पीछे से दो अज्ञात लोग जो हेलमेट पहने हुए थे उनके ऊपर कुछ डाला है एसिड है या कुछ और है इसकी जांच की जा रही है लेकिन उसकी वजह से उनको एंजरी आई है और उनको तत्काल हॉस्पिटल ले गया है और वहां इलाज चल रही है लड़की की स्थिति डेंजर है लड़की के पीछे हिस्से पर अटैक हुआ है इसको लेकर हम लोगों ने 2 टीम अलग अलग बनाई है जो अज्ञात लोगों के खिलाफ तत्काल उनको प्रकाश में लाने के लिए और घटना को खोलने के लिए हमने तो अलग-अलग टीम गठित किए हैं लड़की के परिवार वालों से अभी मेरी बात हुई है कोई पुरानी दुश्मनी को लेकर या इससे पहले कोई बात हुई हो इस संबंध में जानकारी लगातार की जा रही है फिलहाल उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours