हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। सिडकुल की औद्योगिक इकाई सूयज ट्रिपल एक्स वाटर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में गैस सिलेंडर फटने से हुई तीन मौतों पर राज्य आंदोलनकारी अत्याधिक आक्रोशित है, राज्य आंदोलनकरियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में चिन्मय डिग्री कॉलेज चौराहा पर एकत्र होकर मृतक नवेद, अबरार एवं गौरव के परिजनों को ₹ 500000 मुआवजा एवं उनके एक आश्रित को फैक्ट्री में स्थाई रूप से नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया, इस अवसर पर पांडे ने कहा कि इस प्रकार हुई घटना से स्पष्ट जाहिर हो गया है, कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही हुई है, उन्होंने कहा कि अगर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹ 500000 और एक आश्रित को स्थाई रूप से नौकरी नहीं देती तो राज्य आंदोलनकारियों को फैक्ट्री के गेट पर ताला लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, प्रदर्शन कारियों में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी०पांडे, सतीश जैन, हेमराज सैनी, रामदेव मौर्य, दिनेश धीमान, रश्मि चमोली, जगमोहन सिंह नेगी, सावित्री नेगी, मधु नौटियाल, केशव देव सेमवाल, आनंद सिंह नेगी, प्रह्लाद बिष्ट, रमेश रतूड़ी, आर०एस०नेगी कॉमरेड, भगवान जोशी, विजय भंडारी, शमशेर खान उत्तराखंडी, चौधरी अफ जल, कामरेड विजय सिंह काम रेड, आर०पी० ज़ख्मोला, मंजू लोहानी, साधना नवानी कमला धौंडियाल, बसंती पटवाल, किरण बिष्ट, राधा बिष्ट आदि प्रमुख रूप से थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours