हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। शुक्रवार की शाम एक बार फिर से बादल बरस पड़े, शाम चार बजे से शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक होती रही, लगातार हो रही बारिश से लोगों में जहां खुशी की लहर थी, लेकिन पानी भरने से परेशानी भी थी, पहली ही बारिश ने कई कॉलोनियों में समस्याएं पैदा कर दी है, आपको बताते चलें कि भगत सिंह चौक पर जो हाल एक घण्टे की बारिश ने किया है, उससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गयी थी, इस बीच यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण सड़को पर जाम की स्तिथि पैदा होती जा रही थी, 
वही जब यातायात प्रभारी हितेश कुमार ने भगत सिंह चौक पर यातायात व्यवस्था बिगडती देखी तो वह खुद ही मैदान में अपनी टीम के साथ मिलकर जाम की स्थिति को सुचारु कराने में लग गए, साथ ही साथ भगत सिंह चौक पर भरे पानी के अंदर जाकर लोगो को वहाँ से बाहर निकाला, आप वीडियो में भी देख सकते है कि यातायात प्रभारी यातायात को सुचारू करने में लगे हुए है, आपको बता दें, 
                            देखें वीडियो
कि यातायात प्रभारी हितेश कुमार अपनी ड्यूटी के प्रति काफी गम्भीर रहते है, चाहे वो यातायात व्यवस्था की स्थिति हो या हरिद्वार धर्म नगरी में बड़ा मेला हो, वो हमेशा यातायात को सुचारू करते रहते है, शुक्रवार की शाम को करीब एक घंटे तक बादलों ने शहर को भिगोया, बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश ने अचानक देखते ही देखते रफ्तार तेज कर दी और कुछ ही पल में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा, बारिश धीमी पड़ी तो काॅलोनियों की मुख्य सड़क नाले में तब्दील हो चुकी थी, हरिद्वार धर्मनगरी में जहाँ तेज बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours