हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। सी०पी०यू० कार्यालय हरिद्वार श्रीकुंज टिबडी रोड बी०एच०ई०एल० पर स्थित कार्यालय के परिसर मे हाथियो का झुंड घुस गया, जिसके चलते सी०पी०यू० कार्यायल में अफरा-तफरी का माहोल बन गया, गनिमत यह रही कि उस समय कोई सी०पी०यू० कर्मी बाहर नही था, और किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई, सी०पी०यू० प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि हफ्ते में दो, तीन बार पीपल के पेड के पत्ते खाने हाथियों का झुंड आता रहता है, पर वो पेड़ सी०पी०यू० कार्यलय से दूर थे, 
ओर वह पूरा पीपल का पेड खाली हो गया, जिसके चलते हाथियों का झूंड सी०पी०यू कार्यालय परिसर मे स्थित पेड के पत्ते खाने कार्यालय परिसर मे हाथियों का झूंड घुस गया, आलाधिकारियो ने सी०पी०यू० कार्यालय श्रीकुंज मे स्थानांतरित कर दिया था, जो कि जंगल का क्षेत्र है, जब से सी०पी०यू० कार्यालय उक्त स्थान पर आया है, तब से कोई ही दिन ऐसा होगा जिस दिन कार्यालय के इर्द गिर्द जंगली जनवार ना आये हो, 
सी०पी०यू० कर्मियों के लिए रात के समय उक्त कार्यालय मे खतरा बना रहता है, आलाधिकारियों को इस विषय पर सोचना चाहिए, कि सी०पी०यू० कार्यालय जो जंगल का क्षेत्र है, जिसमे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, आपको बताते चले कि सी०पी०यू० रात के समय चैकिंग के दौरन वहाँ से आवाजाही करती है, जहां पर जंगली जानवरो का खतरा रहता है। सी०पी०यू० कर्मी अपनी जान खतरे में डाल कर वहां से रात के समय चेंकिग के दौरान निकलती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours