हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये मोबाईल चोर दिनांक 26/09/19 को वाद मुकदमा अरविन्द पुत्र राम रतन निवाली पुष्पाजंली विहार गणेशपुर रुड़की द्वारा अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सब्जी मण्डी चौक रुड़की से वाद का मोबाईल टच स्क्रीन विवो कम्पनी कीमत करीब 28000 रुपये जो 02 दिन पहले ही वादी द्वारा क्रय किया गया था, झपट्टा मारकर छिनने के सम्बन्ध में कोतवाली रुड़की मु०अ०सं० 620/19 धारा 379/356 भादवि पंजीकृत कराया गया व मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ०नि० अंकुर शर्मा के सुपुर्द हुई व मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव घटना के शीघ्र अनावरण हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकी रुड़की के कुशल निर्देशन में एंव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज चैक किये गये व सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए दिनांक 27/09/19 को मुख्बिर खास की सूचना पर अभियुक्त बिलाल पुत्र यामीन निवासी खुमरान मौहल्ला लढौरा मंगलौर कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार को सोनाली पार्क रुड़की से वादी मुकदमा के छिने व चोरी किये गये मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया, 
अभियुक्त द्वारा बरामदा
मोबाईल को गंगनहर में फेंकने का भी प्रयास किया गया, किन्तु रेलिंग से टकरा जाने के कारण फोन की स्क्रीन टूट गयी थी, व अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 379, 356, 411 भादवि में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था, बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, गिरफ्तार अभियुक्त बिलाल पुत्र यामीन निवासी खुमरान मौहल्ला लढौरा, मंगलौर कोतवाली मंगलौर बरामदगी एक मोबाईल टच स्क्रीन वीवो कम्पनी कीमत करीब 28000 रुपये आपराधिक इतिहास अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटना किया जाना बताया गया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम-व०उ०नि० प्रमोद कुमार, उ०नि० अंकुर शर्मा, कां हासिन अब्बास, का० प्रदीप सैनी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours