हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ खुर्द के ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून की हज यात्रा की वापसी पर ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। वहीं ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून से ग्राम वासियों ने गांव की समस्या को रखते हुए अवगत कराया कि गांव में टंकी निर्माण के चलते सभी सड़कें खस्ता हालत में हो चुकी है जिस कारण आए दिन ग्राम वासियों के साथ कोई ना कोई घटना घटती रहती है वहीं ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून ने ग्राम वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मुझे ग्राम पंचायत का चार्ज वापस मिल गया है,
जोकि हज यात्रा पर जाते हुए लिखित रुप में पत्र देकर अधिकारियों को अवगत कराया था जिसके उपरांत ग्राम प्रधान का चार्ज उप प्रधान को सौंपा गया था और अब हज यात्रा से वापस आने पर अधिकारियों द्वारा वापस चार्ज देे दिया गया है उन्होंने बताया कि गांव में टंकी निर्माण को लेकर सड़के खोद कर पाइप डालेे जा रहे है जिस कारण गांव की लगभग सभी सड़कें खस्ताहाल में हैं उन्होंने बताया कि लगभग दो-तीन माह के अंदर खस्ताहाल सड़कों की इंटरलॉकिंग टाइल्स से नव निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिल सके,
देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ ग्राम वासियों ने मुझे ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी थी उस विश्वास और उम्मीद को बरकरार रखते हुए ग्राम वासियों की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। वही ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून ने अधिकारियों व प्रधान संगठक अध्यक्ष रूपेश कुमार ग्राम प्रधान खेलड़ी का आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर अब्दुल सत्तार, अमजद अली, हाफिज मुस्लिम, जमील अहमद, महबूब अली, नफीस, शहीद हसन, सोनू कुमार, समून ठेकेदार, अब्दुल वहीद आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours