हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पीडब्ल्यूडी के कॉन्टैक्टर ने लक्सर पीडब्ल्यूडी ए ई पर बिल पास करने के नाम पर 50000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है कॉन्टैक्टर का आरोप है कि जब वह लक्सर पीडब्ल्यूडी ऑफिस पहुंचे तो वहां पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के ए ई से उन्होंने गुहार लगाई कि 2 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी विभाग में जो कार्य किया था लगभग उनका 17 से 18 लाख रुपए जिनका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है और जेई साहब ने भी बिलो पर हस्ताक्षर कर दिए हैं आप भी इन बिलों पर हस्ताक्षर कर दीजिए, जिससे समय से उनका भुगतान हो सके, लेकिन ए ई ने कहा कि अगर बिलो पर हस्ताक्षर कराने हो तो पहले 50000 रुपये का भुगतान करना होगा, कॉन्टेक्टर ने कहा कि मेरे पास अभी पैसे नहीं है पहले आप साइन कर दीजिए और जब भुगतान होगा तो उसके बाद आपको पैसे दे दिए जाएंगे,
यह बात सुनकर पीडब्ल्यूडी के ए ई आग बबूला हो गए और कॉन्ट्रैक्टर के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे, जिसकी शिकायत कॉन्टेक्टर ने लक्सर पुलिस से की है वही पीडब्ल्यूडी के एई ने भी कॉन्टेक्टर के खिलाफ लक्सर पुलिस में मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी है लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है अब देखना यह होगा कि क्या रिश्वतखोर पीडब्ल्यूडी के एई के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours