हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के संयुक्त तत्वाधान में शहीद स्मारक ऋषिकेश में आज मसूरी कांड की 25वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त दिन मसूरी में बेलमती चौहान, हंसाधनाई, मोहन मंमगाई, धनपत सिंह, रायसिंह बगारी, बलबीर सिंह, जेठू सिंह, ओम नेगी, विद्या दत्त जुयाल पुलिस की गोली लगने से शहीद हो गए थे। समस्त आंदोलनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 25 वर्ष बीत जाने पर भी गोली कांड के दोषियों को अभी तक राज्य सरकार द्वारा सजा नहीं दिलवाई गई जो कि बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर उन शहीदों को याद कर राज्य सरकार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, ताकि उनके संघर्षों को याद रखा जा सके। बैठक में वेद प्रकाश शर्मा, डी एस गुसाईं, विक्रम भंडारी, बलवीर सिंह नेगी, संजय शास्त्री, मीडिया प्रभारी मनीषा वर्मा, उर्मिला डबराल, रामेश्वरी चौहान, हुकम पोखरियाल, गंभीर मेवाड़, युद्धवीर चौहान, पार्षद राकेश मियां, पूर्व राज्यमंत्री उषा रावत, संजय डोभाल, राकेश सेमवाल, कमला रौतेला सहित अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी कांड के शहीदों व राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours