हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया, रेलवे कर्मचारी अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं उसी क्रम में लक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजदूर यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया और रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, शाखा अध्यक्ष सुभान खान ने बताया कि मुख्य रूप से उनकी जो मांग हैं जो रेलवे आवास जर्जर हालत में हो गए हैं उनको खंडहर नुमा घोषित कर नए आवास बनाए जाएं और नई पेंशन नीति को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, एसएनटी कर्मचारियों का रोस्टर बनाया जाए, स्टेशन मास्टरों को 54 सौ ग्रेड पर दिया जाए और जो रनिंग है उसका एरिया भुगतान तुरंत किया जाए, चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ का दर्जा दिया जाए, ट्रैक मैन को विभागीय भर्तियों में परीक्षा देने का मौका दिया जाए और गेटमैन की ड्यूटी 8 घंटे की जाए, इन्हीं मांगों को लेकर वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में सुभान खान शाखा अध्यक्ष मजदूर यूनियन उत्तर रेलवे लक्सर, नागेश दीक्षित सचिव मजदूर यूनियन उत्तर रेलवे लक्सर, विकास कुमार, अजमत खान, नरेंद्र कुमार ,कुंवर सिंह, प्रेमचंद ,योगेश कुमार, इंतजार हुसैन, फुल सिंह मीणा, सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours