हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नशे के विरुद्ध उच्च अधिकारियों के सख्त आदेश केे बाद भी नशे का कारोबार शहर में रुकने का नाम नही ले रहा है। नशे के कारोबारी लगातार युवा पीढ़ी के जीवन से खिलवाड़ कर उन्हें अंधकार की ओर धकेल रहे हैं। नौजवान नशे के दलदल में हंसकर अपने जीवन के साथ-साथ अपने घर भी बर्बाद कर रहे हैं। अधिकतर नशे के दलदल में फंसे हुए लोगों को समय से पहले ही मौत अपने आगोश में लेकर गहरी नींद में सुला लेती है,
                          देखें वीडियो
आखिरकार युवा पीढ़ी में फैलते नशे का जिम्मेदार कौन है कौन जिम्मेदार है जो हमारे नौजवानों के खून में जहर घोल रहे है चप्पे-चप्पे पर नौजवानों को बर्बाद करने के लोभी लोग दवाइयों के नाम पर मेडिकल स्टोर सजाए बैठे है। और धड़ाके से खुलेआम नशीली दवाइयों का व्यापार कर युवाओं को मौत के आगोश में सुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं परिणाम स्वरूप हाल ही में नेहा महिला लगभग 25 वर्ष निवासी कस्साबान की दर्दनाक मौत हुई है सूत्रों से मालूम हुआ है कि महिला नशीली दवाइयों का सेवन करती थी जिस कारण धीरे धीरे नशे ने शरीर पर काबू कर महिला को मौत की नींद सुला दी है, महिला की मौत से परिजनों व शहरवासियों ने मेडिकल स्टोर संचालन पर भी अपना आक्रोश निकाला और मेडिकल स्टोर के सामने मृतक महिला का शव ले जाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया, 
       देखें वीडियो: प्रदर्शनकारी मुनव्वर कुरैशी
लेकिन प्रशासन में बैठे किसी भी आलाधिकारी ने इस घटना के संबंध में कोई भी संज्ञान नहीं लिया, और न ही उस मेडिकल स्टोर पर किसी तरह की कोई कार्रवाई की गई है, जो बाजार में बैठे खुलेआम मौत का व्यापार कर रहे है, वहीं प्रदर्शनकारी मुनव्वर कुरैशी और मृतक परिजन बेबी ने बताया कि ज्वालापुर शहर के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा गौरव मेडिकल स्टोर का है जो प्रतिबंध नशीली दवाइयों के कारोबार को धड़ल्ले से चला रहा है उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत भी कराया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन भी अनदेखी कर अनसुना कर रहा है अगर पुलिस प्रशासन की ओर से इसी तरह की घोर लापरवाही रही, तो आज एक मौत हुई कल हजारों मौत होगी, उन मौतों का जिम्मेदार कोन होगा। आपको बता दें,
  1. देखें वीडियो: मृतक महिला के परिजन बेबी

कि जब पत्रकार बंधु ज्वालापुर कोतवाली इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो उपनिरीक्षक अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुये साफ कह दिया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर से इस संबंध में जानकारी लो, हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है और उल्टा कानून का पाठ पत्रकार बंधुओं को ही सिखाने लगे, बड़े दुर्भाग्य की बात है कि मौत के सौदागरो पर कार्यवाही न कर उल्टा पत्रकार बंधुओं को ही पाठ पढ़ाने की कोशिश की गई। आलाधिकारियों को चाहिए कि घटना का संज्ञान लेकर नशे के कारोबारी मेडिकल स्टोर पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाये और पुलिस महकमे की छवि धूल मिल करने वाले पुलिसकर्मीयो पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे  कोतवाली, थाने में आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी जाए और उनकी गहनता के साथ समस्याओं का समाधान निकाला जाए, जिससे पुलिस प्रशासन पर पूर्ण रूप सेे जनता का विश्वास बना रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours