हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन युवकों को जेल भेजा है आपको बता दें कि हाल ही में देहरादून में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई है जिससे पूरे परदेस उत्तराखंड में हाहाकार मचा हुआ है इससे पहले भी जहरीली शराब ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सैकड़ों जाने ली थी उसी को मद्देनजर रखते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया और तीन युवकों को धर दबोचा आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार दिन और रात धड़ल्ले से चल रहा है जबकि लक्सर पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन आबकारी विभाग कुंभकरण की नींद सो रहा है इस काले कारोबार पर आबकारी विभाग अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है इन शराब तस्करों के सामने आबकारी विभाग बोना नज़र आ रहा है अब देखना यह होगा कि जहरीली शराब अभी कितने लोगों की जान लेगी शायद आबकारी विभाग इसी का इंतजार कर रहा है लक्सर सी ओ राजन सिंह ने बताया कि 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 लोगों को पकड़ा गया है और उन्हें मानी न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अवैध शराब का काला कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहे है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours