हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर मे बढते नशे के कारोबार पर कुछ पुलिस कर्मी द्वारा अपने कर्तव्य का सही निर्वहन करने का प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम मे ज्वालापुर कोतवाली मे तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश राणा सेक्टर 05 चैकिंग पर सूचना मिली और चैकिंग के दौरान अमित पुत्र अनिल लोधा मंडी ज्वालापुर को 06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया,
ज्वालापुर पुलिस कोतवाली मे तैनात कुछ पुलिस कर्मियो द्वारा नशे के खिलाफ मजबूत कार्यवाही करने का प्रयास कर रहे है, जिसमे से एक उपनिरीक्षक प्रकाश राणा है, शासन प्रशासन को उपनगरी मे जडे जमा रहे नशे के विरुद्ध मजबूत कार्यवाही करने की आवश्यकता है, तब ही जवानी बच सकती है,
आपको बताते चले कि ज्वालापुर उपनगरी के मुस्लिम मौहल्लो मे नशे का कारोबार अपनी चर्म सीमा पर है, उसका कारण समाज मे रहने वाले लोगो का जागरूक ना होना है, पुलिस केवल कार्यवाही कर सकती है, वो भी सूचना पर पुलिस पूरी तरह नशे का कारोबार बंद नही करा सकती है, उसके लिए समाज को एक साथ आवाज उठाने की जरूरत है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours