हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत घटित हो रही बंद मकान में चोरी नकबजनी वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देशन में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम द्वारा क्षेत्र में घटित चोरी व वाहन चोरी की विभिन्न घटनाओं का अवलोकन किया गया, सभी घटना स्थलों का निरीक्षण साथ ही अपराध के तरीके से हुए घटना के समय की जानकारी प्राप्त की गई, इस प्रकार की घटनाओं के करने वाले अपराधियों की जानकारी ली गई,
आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से घटनास्थल का डाटा लिया गया, पूर्व में थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं में जेल गए अपराधियों का भौतिक सत्यापन करवाया गया, मुखबिर को भी लगाए गए जिस पर उपरोक्त बिंदुओं पर कार्य करते हुए 31.08.19 को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल मध्य मार्ग निकट सीआईएसफ पुलिया के पास से एक मोटरसाइकिल सीबीजेड यूके 08 एच 30 40 पर सवार तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिन्होंने अपना नाम अनिल दरेस पाल व बबलू बताया अभियुक्तों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जो हमने 2 दिन पहले सेक्टर 4 बीएचईएल से चोरी की थी इस संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत है,
इन से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्त अनिल पूर्व में जनपद देहरादून हरिद्वार, जोधपुर, राजस्थान आदि स्थानों से भी जेल जा चुका है कुछ माह पूर्व ही जोधपुर जेल से रिहा होकर अपने साथी मनोज के साथ रह रहा था मनोज भी पूर्व में अनिल के साथ लूट डकैती में चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है दोनों लोकेश चौहान नाम के व्यक्ति के साथ ग्राम कलसिया थाना खानपुर जिला हरिद्वार में उसके घर पर रह रहे थे लोकेश की मुलाकात उससे जेल में हुई अभी तो नील सैनी थाना बसंत विहार जनपद देहरादून का हिस्ट्रीशीटर भी है
अभियुक्त नील ने बताया कि इस वर्ष महा मई में उसने अपने साथी मनोज के साथ बीएचईएल रानीपुर क्वार्टर से चोरी की घटनाएं की है अनिल मनोज ने लोकेश के साथ मिलकर महा जुलाई में बीएचईएल रानीपुर क्वार्टर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है अनिल मनोज दरेस बबलू लोकेश के साथ मिलकर बीएचईएल रानीपुर से मोटरसाइकिल प्लैटिना चोरी की थी जन्माष्टमी के दिन सेक्टर 2 बीएचएल रानीपुर से अनिल व मनोज ने चोरी की मोटरसाइकिल प्लैटिना में आकर रात्रि में ताला तोड़कर बीएचईएल क्वार्टर से चोरी की तथा मनोज और अनिल अलग-अलग चले गए, मनोज मोटरसाइकिल अपने साथ लेकर चला गया तथा ज्ञात हुआ कि मनोज का चोरी की मोटरसाइकिल प्लेटिना से दुर्घटना होने का कारण एम्स अस्पताल ऋषिकेश देहरादून में भर्ती है इसके बाद अनिल बबलू ने चीन में डिग्री कॉलेज के पास से एक प्लेजर स्कूटी भी चोरी की, अनिल देश द्वारा कुछ दिन पहले सेक्टर 4 बीएचएल रानीपुर से बरामद एक सीबीजेड मोटरसाइकिल भी चोरी की गई, पूछताछ पर यह बताया गया कि अभियुक्त बबलू की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूके 07.y.1415 का इस्तेमाल कर चोरी की घटनाएं की है साथ ही बताया कि बीएचईएल क्षेत्र से कई साइकिले भी इनके द्वारा चोरी की गई, अभियुक्त अनिल दरेस बबलू की निशानदेही पर अभियुक्त लोकेश को उसके गांव कलसिया से गिरफ्तार किया गया, चोरी किए गए जेवरात, मोबाइल, एलईडी, दुपहिया वाहन व मोटर साइकिल आदि बरामद किए गए हैं जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा काफी प्रशंसा की गई है घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में आयुष अग्रवाल, शंकर सिंह बिष्ट, हरपाल मुकुंद, राकेश कुमार, प्रमोद नेगी, आशुतोष चौहान, विकास रावत, प्रीति नेगी, सोहन राणा, आशीष बिष्ट, केसर चौहान, राजेश चौहान, म.का.नेहा मोजूद रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours