हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आरएसएस के नगर संघचालक जल सिंह सैनी ने कहा कि बालक-बालिकाओं में शारीरिक, बौद्धिक, आत्मिक, धर्म संस्कृति सहित सामाजिकता के ज्ञान का होना भी आवश्यक है। विद्यालय में जहां शिक्षा का ज्ञान उन्हें गुरु द्वारा प्राप्त होता है तो वहीं यह ज्ञान उन्हें अपने माता-पिता अच्छे मित्रों तथा अपने वरिष्ठजनों से भी मिल सकता है। उक्त विचार उन्होंने विश्वकर्मा चौक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 14 में स्कूल के सभी बच्चों को काफी एवं पेंसिल बॉक्स आदि वितरण करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि बच्चों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छे संस्कार देना भी बहुत आवश्यक है 
और यह संस्कार उन्हें अच्छी संगत से ही प्राप्त हो सकते हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल के समाज सेवा के रूप में किए जा रहे कार्यों की नगर संघचालक द्वारा प्रशंसा की गई तथा कहा गया कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि का भाव बढ़ता है। भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा व संस्कार बच्चों में अपने गुरुजनों एवं अभिभावकों से मिलते हैं। गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उनके द्वारा वितरित की जाए ताकि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बल मिल सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील देशवाल, सहायक अध्यापक सुरेश पाल, महेश्वर सिंह, सुनीताशर्मा, अनीशा, संगीता, रूबी खान, जावेद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours