हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खड़ंजा कुतुबपुर गांव में जमीयत ए उलेमा ए हिंद व परमार्थ निकेतन आश्रम के आह्वान पर जमीयत यूथ क्लब एवं ग्लोबल एटरफ़ेथ वास एलेंसयस जीवा की ओर से ईदगाह पर वृक्षारोपण किया गया। तथा प्राइमरी पाठशाला स्कूल के समस्त स्टाफ सहित और जमीयत ए उलेमा ए हिंद के प्रभारी मौलाना आरिफ, मदरसा जामिया मदीना तुल उलूम खरंजा, किसान इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला, कान्हा वाली प्राइमरी स्कूल तथा मंदिर में भी वृक्षारोपण किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह के आवास पर जाकर जामिया तुल उलेमा ए हिंद की निगरानी में वृक्षारोपण किया गया तथा सुल्तानपुर दौड़बसी पदार्था धनपुरा अंबुवाला बहादरपुर जट सराय 500 से अधिक छायादार फलदार आदि पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ कासमी अध्यक्ष जमीयत उलमा उत्तराखंड, मौलाना मोहम्मद हारून साहब जिला अध्यक्ष जमीयत उलमा जिला हरिद्वार, मौलाना नसीम अहमद सेक्रेटरी जमीयत उलेमा उत्तराखंड, मास्टर एहसान इलाही साहब, कारी मोहम्मद अजमल, मौलाना नौशाद अली, मौलाना हसन अली साहब, कारी मोहम्मद अजमल साहब और लक्सर के उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा, श्री सीमेंट कंपनी के जीएम आलोक मुरलियी आदि उनके साथ में आए मेहमानों का मदरसा जामिया मदीना तुल उलूम खड़ंजा कुतुबपुर में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद वृक्ष रोपण किए गये,
लक्सर एसएसआई अभिनव शर्मा ने भी प्रोग्राम में शिरकत की उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद व परमार्थ निकेतन के द्वारा पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा छायादार फलदार पेड़ लगाने का जिम्मा जमीयत ए उलेमा हिंद व परमार्थ निकेतन ने उठाया है। दोनों के सहयोग से पूरे भारतवर्ष में स्कूल, कॉलेज, मदरसे, मंदिर, गुरद्वारे आदि जगह में हर एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यह कार्य हर भारतवासी को करना चाहिए, यह बहुत अच्छा कार्य है इससे मोहब्बत प्यार बढ़ता है और नफरत दूर होती है पशु पक्षीयो को आराम मिलता है वह इंसानों को भी पेड़ों से ऑक्सीजन मिलता है यह बहुत अच्छे सराहनीय कार्य है इसमें हम सबको भाग लेना चाहिए।
वही मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि पेड़ लगाने से जहां इंसानों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड पेड़ प्राप्त करते हैं और पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन देते हैं। अगर पेड़ नही होंगे, तो इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी इस दुनिया में सांस नहीं ले पाएंगे। इसलिए सभी को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि दुनिया में पानी की भी किल्लत ना हो और पेड़ लगाने से आपस में भाई चारा भी फैलता है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपजिलाधिकारी पूर्ण सिंह राणा मदरसे में बड़े खुश नजर आए और उन्होंने बच्चों के बारे में भी जानकारी ली और बच्चों के खाने पीने के बारे में पूछा, मदरसा के स्टाफ ने उनको बताया कि उपजिलाधिकारी मदरसे के निजाम से बड़े खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि खेल के मैदान को दुरुस्त किया जाए, यह मैदान बच्चों के खेलने कूदने के लिए बहुत अच्छा है इसका ध्यान रखा जाए, उन्होंने कहां कि मेरे लायक अगर कोई भी सेवा का मौका हो, तो मैं अपनी ओर से पुरी मदद करूंगा, उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही अच्छा कार्य है इसमें हम सबको भाग लेना चाहिए और हर इंसान तय करें कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाएं, फिर वह मुंडाखेड़ा खुर्द प्राइवेट स्कूल में पहुंचे और वहां श्री सीमेंट कंपनी के जीएम आलोक मुरलिया, एसएसआई अभिनव शर्मा कोतवाली लक्सर और जमीअत उलमा ए हिंद के मौलाना आरिफ मौलाना, हारून मास्टर, एहसान आदि भी लोग मुंडाखेड़ा खुर्द पहुंचे और स्कूल में वृक्षारोपण किया गया, जमीअत उलमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ ने कहा कि मस्जिद, मदरसे, मंदिर, गुरुद्वारे सभी जगहों पर पेड़ लगाए जाएंगे और इसके जरिए से लोगों में अमन व भाईचारा का भी संदेश दुनिया में फैलाया जायेगा। इसका पूरा खर्च जमीयत ए उलेमा हिंद व परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा उठाया जाएगा। इस मौके पर पुराण सिंह राणा उपजिलाधिकारी ने कहां की हरियाली देश की शान है इसलिए हरियाली हमारे देश में सबसे ज्यादा होनी चाहिए, हमारे देश में हरी और अली को मानने वाले लोग आपस में प्यार और भाईचारा के साथ रहते हैं। इसलिए जमीयत ए उलेमा हिंद व परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा पूरे भारत में प्राइवेट व सरकारी कॉलेज मदरसों, मस्जिदों, आश्रम गुरुद्वारों, मंदिरों में छायादार व फलदार पेड़ों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत ऋषिकेश परमार्थ निकेतन आश्रम से की गई है। इस मुहिम को पूरे भारत में फैलाए जाएगा और उसी के साथ ही भाईचारा प्यार अमन व मुल्क की तरक्की के लिए भी दुआएं मांगी जाएगी। श्री सीमेंट श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के जीएम ने कहा है कि जब हमको जमीयत उलेमा ए हिंद की तरफ से निमंत्रण पत्र मिला तो हमको बहुत खुशी हुई और कहा आज के वक्त में जमीयत उलेमा सबसे ज्यादा अच्छा कार्य कर रही है और कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है सब भाई भाई है वही आलोक मुरलिया श्री सीमेंट कंपनी के जीएम ने कहा यह अच्छी सोच है और हम भी यही साेचते है तो बहुत खुशी होती है उन्होंने कहा हम जमीयत उलेमा ए हिंद के हर तरह से साथ हैं और जब भी जरूरत हो जमीयत उलेमा हमें आवाज लगाएं तो हम उनके साथ दिल से साथ है और हाथ से हाथ मिला कर चलने को तैयार है। वही मौलाना आरिफ कासमी ने कहा है कि वृक्षारोपण का जो भी खर्च आता है उस खर्च को जमीय उलमा हिंद उठाएगी मदरसा मदीना तुल उलूम जामा मस्जिद के मौलाना साने आलम कासमी ने कहा कि मदरसे में जमीयत ए उलेमा हिंद व परमार्थ निकेतन आश्रम के सहयोग से पूरे भारत के स्कूल मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारे, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के बाहर हरे व छायादार पेड़ लगाए जा रहे है। जिससे मनुष्य को ऑक्सीजन की कमी ना हो, क्योंकि जीने के लिए सबसे पहली चीज ऑक्सीजन है अगर यही ऑक्सीजन पेड़ ना होने की वजह से कम होती चली गई तो दुनिया में लोगों को जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी को अपने घरों व आसपास के लोगों को साथ मिलाकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि मनुष्य के साथ-साथ पेड़ पशु-पक्षी आदि को भी पेड़ों से फायदा हो सके। इस मौके पर मौलाना शाने आलम कासमी नाजिम, मदरसा मदीना तुल उलूम जामा मस्जिद खरंजा कारी मोहम्मद शाबान, कारी मोहम्मद सलमान, कारी जुल्फिकार अली, मोहम्मद इकबाल, कारी शहजाद आलम ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद राष्ट्रीय उलमा काउंसिल पार्टी उत्तराखंड इस मौके पर लक्सर कोतवाली एस एस आई भी मौजूद रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours