हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। खानपुर पुलिस ने दो जाली नोट बनाने वाले युवकों को धर दबोचा है गोपाल पुत्र राजेंद्र निवासी तुगलपुर थाना खानपुर नेत्रपाल उर्फ नीटू पुत्र बलवीर निवासी टांडा महतोली थाना लक्सर जाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों युवक एक साथ मिलकर नकली नोट बनाते हैं जिनको हम पेट्रोल पंप सब्जी की दुकान पान बीड़ी सिगरेट के खोखे पर चलाते हैं नोट छापने की मशीन आदि सामान अन्य साथी नीटू के घर पर पीतपुर में है 
जिसको हम बरामद करा सकते है बताया की घर के कमरे में 4700 रुपए के नकली नोट और ₹12000 के लगभग आधे छपे नोट कटर नोटों में प्रयोग किए जाने वाली नकली नोट छापने के पेपर बरामद हुए है उनके द्वारा बताया कि लगभग ₹40000 रुपए उनके द्वारा बाजार में चलाए गए हैं ₹100 का नोट बाजार में लेने वाला ज्यादा ध्यान नहीं देता जिस कारण आसानी से जाली नोट बाजार में चल जाते हैं एक अपराधी अपने घर में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था दुकान नहीं चलने के कारण हम तीनों ने नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया था अभियुक्त गणों से बरामद लैपटॉप में फोटोशॉप पर ₹100 के नोटों की फोटो छपी हुई है जिसको वह प्रिंटर से निकालते थे उन्होंने बताया की पुलिस टीम द्वारा इनको पकड़ा गया है जाली नोट बनाने की सामग्री बरामद की गई है सीओ लक्सर राजन सिंह का कहना है कि अभियुक्त गोपाल लूट के मामले में कोतवाली लक्सर से जेल जा चुका है और थाना खानपुर में इसके विरोध अवैध शस्त्र रखने में मारपीट के मुकदमें पंजीकृत है और इन्हें आज जेल भेजा जा रहा है एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार पूरे जनपद में अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम में एस आई रूकम सिंह नेगी, कांस्टेबल आनंद तोमर, कांस्टेबल रघुनाथ, कांस्टेबल विक्रम, कांस्टेबल रितु चौधरी ,कांस्टेबल सुष्मिता आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours