हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पथरी पुलिस ने अवैध हथियारों व जिंदा कारतूस सहित दो युवकों को जेल भेज दिया है दोनों का अपराधिक इतिहास है दोनों युवकों पर करीब आधा आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं आपको बता दें कि पथरी पुलिस के द्वारा शाहपुर तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा हरिद्वार से लक्सर की ओर आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस गणों को चेकिंग करते देख हड़बड़ा कर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे शक होने पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो पहले व्यक्ति जसवीर उर्फ बबलू से एक पिस्टल 32 बोर चार कारतूस तथा दूसरे व्यक्ति दीपांशु उर्फ़ दिव्यांशु से एक तमंचा देसी दो कारतूस बरामद हुए तथा एक मोटरसाइकिल पल्सर 220 बिना नंबर प्लेट की व एक मिर्ची स्प्रे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग लक्सर के ज्वेलर्स जिसकी सुल्तानपुर में दुकान है
जो सुल्तानपुर से लक्सर मोटरसाइकिल पर अपने साथ ज्वेलरी लेकर आता है उसे लूटने जा रहे थे दोनों शातिर अपराधी हैं उन्होने पूछताछ में बताया कि 2 बार रेकी की गई थी और हम दिनांक 24 सितंबर को घटना को अंजाम देने वाले थे पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की घटना से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लक्सर सी ओ राजन सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी शातिर किस्म के हैं और इन दोनों पर लगभग आधा आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जिन्हें आज पथरी पुलिस ने पकड़ लिया है और इन्हें जेल भेजा जा रहा है दोनों शातिर अपराधी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में सुखपाल सिंह मान थानाध्यक्ष पथरी, उप निरीक्षक उमेश कुमार, चौकी इंचार्ज फेरूपुर, कांस्टेबल जयपाल, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours