हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में विभिन्न गावों में पुलिस चौपाल लगाई गई है, ग्रामीणों को नशे से बचने, आगामी पंचायत चुनाव, साइबर अपराध, अवैध शराब और बच्चा चोरी के साथ-साथ दी महत्वपूर्ण जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को जनपद में आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के तहत थाना थराली (क़स्बा ग्वालदम) थाना गोपेश्वर (गंगोल गांव) कोतवाली चमोली (ग्राम बिजार(घाट) ग्राम अगथला (पीपलकोटी) में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी एवं बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या के अपराध, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव, नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने, घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध एंव घरेलू हिंसा, साईबर क्राईम, ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया साथ पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours