हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वीर गुर्जर उत्तराखंड स्पर्श गंगा के युवा संयोजक ने कहा जन जन की सहभागिता से होगी गंगा माँ स्वच्छ ओर स्वच्छ होगा भारत, स्पर्श गंगा अभियान की टीम ने उत्तराखंड, उत्तरप्रेदेश, राजस्थान, ओर अब पश्चिम बंगाल मे भी स्पर्श गंगा टीम लोगो को स्वच्छता का संदेश दे रही है, स्पर्श गंगा अभियान की प्रेरणा से आज उत्तराखंड में काफी संस्था प्रेरित होकर गंगा को स्वच्छ बनाने मे साथ दे रही है, सबका मकसद एक है, बस गंगा माँ को स्वच्छ रखना है, जल्दी ही स्पर्श गंगा टीम वृक्षारोपन को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों कर साथ मुहिम शुरू करने वाली है, हरिद्वार जिले मे स्पर्श गंगा अभियान लगभग 50 से 60 घाटो मे अभियान करती है, सभी से निवेदन है, इस स्वच्छ व साफ मुहिम स्पर्श गंगा से सभी जुड़े व पूण्य के भागीदार बने, आपको बताते चले कि स्पर्श गंगा संगठन काफी समय से गंगा की पवित्रता और निर्मलता तथा स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहे है, तथा समाज को जनजाग रूकता करने का प्रयास कर रहे है, और समाज को स्वच्छ रखने और स्वच्छता कार्यो मे भागीदार बनने की अपील कर रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours