हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से श्री राधा अष्टमी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अनाज मंडी स्थित मथुरा भवन में श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित पवन कुमार द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। पूजा अर्चना में नगर विधायक प्रदीप बत्रा सहित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सुबोध गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, हनीश अरोड़ा, नवीन कुमार जैन एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। पूजा अर्चना के पश्चात मथुरा भवन से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ ध्वज पूजन के साथ किया गया तथा नगर में बैंडबाजे सहित एक भव्य शोभा यात्रा कृष्ण सेवा समिति की ओर से निकाली गई, जो मुख्य बाजार से सिविल लाइन होती हुई राजपूताना स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर पहुंची। इस अवसर पर महामंत्री सुनील यादव,कोषाध्यक्ष मनोज जैन, अभिषेक मित्तल, देशबंधु गुप्ता, अंकित वत्स, राजीव गुप्ता, सीमा सिंघल, निशांत मित्तल, राहुल कश्यप, रवि बंसल, संजीव अरोड़ा, चंद्र मोहन नारंग, संजीव ग्रोवर, दिनेश अरोड़ा, रवि गर्ग, आयुष गोयल, सुनील शर्मा, अमित सागर,विशाल यादव तथा अनूप शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्तगणों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours