हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर बालावाली तिराहे पर 2 दिन से चल रहे क्रमिक अनशन पर कोई भी शासन प्रशासन का नुमाइंदा नहीं पहुंचा, जिससे गुज्जर समाज में भारी आक्रोश हैं आपको बताते चलें कि 13 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को खंडित कर दिया था जिससे गुज्जर समाज में काफी आक्रोश था गुज्जर समाज ने मांग की थी कि प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, बावजूद इसके अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी गिरफ्तारी ना होने के कारण गुर्जर समाज के कुछ लोग क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे लगभग 2 दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है आरोप है कि अभी तक कोई भी सरकार का नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा अनशन पर बैठे अमित चौधरी का कहना है कि कल गुर्जर समाज के लोग इकट्ठा होंगे जनसंपर्क किया गया है और जो भी निर्णय लिया जाएगा वह ठोस होगा वही चौधरी भगत सिंह का कहना है कि कल गुर्जर समाज की एक महापंचायत होने जा रही है अगर दोषियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो कल महापंचायत जो निर्णय लेगी, वह शासन प्रशासन के लिए घातक सिद्ध होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours