हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार ऑप रेशन मुक्ति (भिक्षा नहीं शिक्षा दो) संचालित किया जा रहा है, जो तीन चरण में पूरा होगा जिसके प्रथम चरण में अभियान में लगी चार टीमों के द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवार विशेषकर बच्चों को चिन्हित किया गया अभियान के द्वितीय चरण में आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुक्ति हेतु प्रचार प्रसार अभियान में एक काउंसलिंग व गोष्ठी रोड़ी बेलवाला में आयोजित की गई इस काउंसलिंग में लगभग 300 बच्चे परिवार सहित उपस्थित रहे काउंसलिंग में एडिशनल एस०पी० रेलवे श्री मनोज कटियाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय कुमार सिंह, निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, एस०आई०श्री नंदकिशोर, एस०आई०श्री भवानी शंकर पंत, एस०आई०सुश्री पूनम प्रजापति, कांस्टेबल मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यशाला को कोटद्वार से आए एन०जी०ओ० प्रोजेक्ट हेल्प के मुखिया श्री अमित सैमुअल, श्रीमति जिप्सा कोटनाला तथा श्री मनीष कोटनाला के द्वारा सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रयोगिक रूप से काउंसलिंग दी गई और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया उपस्थित बच्चों को कुछ सवाल जवाब भी किए गए और प्रोत्साहन वर्धन हेतु मौके पर नगद धन राशि से पुरुस्कृत भी किया गया कार्यशाला में व्यापार मंडल के श्री कैलाश केसवानी श्री शिखर पालीवाल प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे मौके पर अनेकों प्रदेश से आए तीर्थ यात्रियों द्वारा भी उक्त कार्यशाला में स्वेच्छा से प्रतिभाग किया गया और उत्तरा खंड पुलिस की इस मुहिम को हृदय से सराहाया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours