हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरिद्वार में जानलेवा डेंगू विकराल रूप लेता जा रहा है महामारी के रूप में फैलते लगातार हर घर मे वायरल ओर डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है परन्तु दुर्भाग्य कि डेंगू की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग से लेकर पूरा सिस्टम फेल साबित हो रहा है सरकारे मूकदर्शक बनी हुई है नगर निगम सफाई व्यवस्था, कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव में सिर्फ खानापूर्ति, बैठकों तक सीमित है पूरे का पूरा सिस्टम नाकामयाब साबित हो रहा है धरातल पर डेंगू की रोकथाम ओर मरीजो के उचित इलाज को कोई समुचित व्यवस्था नही हो पा रही है जिसका खामियाजा हरिद्वारवासियो को भुगतना पड़ रहा है सरकारी अस्पतालों में उचित व्यवस्था न होने के कारण निजी अस्पतालों मैं महंगे इलाजों को मरीजों को भटकना पड़ रहा है सरकारों के नाकाफी इंतजाम जनता पर भारी पड़ रहे है खानापूर्ति को दिखावे को नाममात्र फॉगिंग दवाइयों का छिड़काव कर नगर निगम अपना पल्ला झाड़ रहा है स्वास्थ्य विभाग जनजागरूकता से लेकर अस्पतालों तक मैं समुचित व्यवस्था करने में फेल है दूसरी तरफ हरिद्वार के साथ साथ पूरे उत्तराखंड में महामारी का रूप लेते डेंगू की रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था करने की बजाय सरकारे बयानबाजी तक सीमित रह गई है जो कि हरिद्वार की जनता के साथ धोखा है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा जल्द व्यवस्था न सुधरने पर सम्बंधित विभागों के कार्यलयों पर धरना दिया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours