हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे के क्रम में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नवीन शाही पुत्र नन्द बहादुर उम्र 22 वर्ष निवासी नृसिंह मंदिर जोशीमठ जनपद चमोली को पांच लीटर अवैध कच्ची के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली जोशीमठ पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम कानि० गिरीश सती, कानि० दीपक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours