हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ऑपरेशन मुक्ति टीम के द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में लावारिस अव स्था में घूम रहे, दो बच्चों सूरज पुत्र मोहन निवासी मथुरा कॉलोनी पानीपत हरियाणा व करण पुत्र नामालूम निवासी त्यास पंजाब को बरामद किया गया है, दोनों बच्चे घर से भाग कर हर की पौड़ी हरिद्वार मे रह रहे थे, दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह हरि द्वार दाखिल किया गया, बच्चों द्वारा बताये गए अपने परिजनों के पते की जानकारी कर बच्चों को उनके घर भेजे जाने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, आपको बताते चले कि ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत डी०जी० कानून व अपराध व्यवस्था के आदेशानुसार देहरादून के बाद हरिद्वार मे भिक्षा नही शिक्षा दो के तहत लावारिस और पढाई छोड चुके बच्चो को शिक्षा के लिए प्रेरित कर स्कूलो मे दाखिला कराने का अभियान उत्तराखंड पुलिस को जिम्मेदारी सौपी गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours