हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला युथ कांग्रेस कांग्रेस पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर डेंगू के प्रकोप और गली-गली बिकने वाले अवैध नशे के विरुद्ध जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेरित किया। वहीं कांग्रेसी नेता अमरीष कुमार ने डबल इंजन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार अपने किए हुए वादों पर खरा नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार डेंगू मे 80% फर्क ला सकती हैं,
                          देखें वीडियो
तो उत्तराखंड में क्यों नहीं, उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरिद्वार में तो आ कर कई जगह जा सकते हैं लेकिन जिन लोगों की नशे से मृत्यु हुई है उनके घर तक जाने का कष्ट तक नहीं करते, इससे ज्यादा संवेदनहीनता क्या हो सकता है जिनके घर की बगल में जहरीली शराब से 6 लोगों की मृत्यु हो गई है लेकिन अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर शिकस तक नहीं है,

      देखें वीडियो: कांग्रेस नेता अमरीष कुमार
अमरीष कुमार ने यह भी कहा है कच्ची शराब का कारोबार करने वाला बीजेपी के पार्षद ही है वहीं हरिद्वार युथ कांग्रेस के नेता विशाल राठौर ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने नशे के विरुद्ध अभियान तो चलाया है लेकिन उसको पूर्ण रूप से बंद नहीं करया है उन्होंने कहा कि सरकार को भी इन चीजों से लाभ मिल रहा है राज्य सरकार नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा देती, तो शायद कच्ची अवैध शराब के पीने से 6 लोगों की मृत्यु ना होती, पहले से अगर राज्य सरकार यह ठोस कदम उठा लेती तो शायद आज मेडिकलो पर मौत और गली मोहल्लों में अफीम, गांजा, चरस कच्ची शराब धड़ल्ले से ना बिकती, वहीं जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने अपने विचार रखते हुए कहा है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन को जगाने के लिये कांग्रेस ने नशे के विरुद्ध धरना प्रदर्शन शुरू किया और कांग्रेस के समय में नशे पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन भाजपा सरकार की रणनीति देखिए जो बड़े नशे के कारोबारी हैं उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है केवल यह छोटी मछलियों को पकड़ते हैं, बड़ी मछलियों को पकड़ने का कोई भी अभियान इस भाजपा सरकार ने नहीं चलाया है वहीं हरिद्वार जिला युथ कांग्रेस के दीपक टंडन ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहरी विकास मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं उन्होंने कहा कि यह विकास मंत्री नही है यह विनाश मंत्री है जिन्होंने 17 सालों में अपने शहर के अंदर से न तो नशा ही खत्म किया हैं और न ही गंदगी को समाप्त कर पाए हैं उत्तराखंड सरकार पूरी तरीके से पस्त हो चुकी है हरिद्वार जिला युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा है कि आने वाले 2 अक्टूबर तक यदि नशे के विरुद्ध सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे। तो कल रुड़की और पूरे उत्तराखंड के अंदर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अमरीष कुमार, नेता विशाल राठौड़, रोशन लाल कृष्णपाल, दीपक टंडन, सदीक गाड़ा, सुहेल कुरैशी, धर्मपाल सिंह, अशरफ अली अब्बासी, सतीश कुमार, सुमित भाटिया, मनु विशाल, वरुण बालियान, तीरथ पाल, रवि बाबू शर्मा, सुनील कुमार, रुपेश, अर्जुन, सोनू, सुमित, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours