हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। देवभूमि सिविल सोसायटी (हिमालय) के द्वारा देवपुरा चौराहे हरिद्वार मे चल रहे क्रमिक अनशन के 25 वे दिन दिनांक 26 सितंबर 2019 को सायं 4:00 बजे हरकी पौड़ी मे गंगा पूजन के साथ गंगाजल हाथ में लेकर के गंगा किनारे खुल रही शराब फैक्ट्रियों को बंद करने के लिए लिया जाएगा संकल्प और निकाली जाएगी ढोल, मजीरो, कीर्तन, भजन के साथ उत्तराखंड सरकार को जगाने के लिए देवपुरा चौराहे तक पैदल यात्रा जिसमें भाग लेंगे भारत साधु समाज, शिवसेना हरिद्वार, सामाजिक सेना, परशुराम सेना, हिंदू रक्षा सेना, युवा हिंदू सेना, श्री ब्राह्मण सभा, सामाजिक सेना, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, महिला अधिकार संगठन, एवं समस्त उत्तराखंड वासी, समस्त देशवासियों हरिद्वार तीर्थ नगरी में शराब मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी अविनाश गुप्ता ने कहा की देवभूमि हिमालय के पर्यावरण मोक्ष दायिनी माँ गंगा की सहायक नदीयो के किनारे पर राज्य सरकार द्वारा 1 दर्जन से अधिक शराब कारखाने को स्थापित करने के विरोध में संचालित क्रमिक अनशन आज 25 वा दिन भी प्रवेश कर गया, पर राज्य सरकार की कुम्भ करण की नींद नही टूट रही है ऐसा लगता है कि राज्य सरकार कुछ बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है, अविनाश गुप्ता ने कहा कि कुछ महीने पहले रुकडी में शराब पीने से 100 से अधिक मौतें हुई थी जभी भी सरकार के पास जवाब नही था, ओर आपको बता दें कि हाली में ही देहरादून जो उत्तराखंड राज्य की राजधानी मानी जाती है वहां पर भी शराब पीने से 7 लोगो की मौतें हुई है पर सरकार की नीद नही टूट रही है, समाजसेवी ने बताया कि समस्त जनपद हरिद्वार में इस समय नशे का कारोबार अपनी चर्म सीमा पर है, जिसके कारण आज की युवा पीढ़ी नशे में चूर है, ओर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे है, अनशन में उपस्थित अधीर कौशिक, अविनाश गुप्ता, सुमित भाटिया, बाल किशन, जेपी पांडे, अमन, मुकेश व धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours