हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। थाना पिरान कलियर द्वारा गिरफ्तार किया गया झपटामार दिनांक 12/09/19 को धनौरी पुल के पास हुई घटना से सम्बन्धित 2 अभियुक्त मय माल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार दिनांक 25/09/19 को वादी अमित कुमार पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम धनौरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा चौकी धनौरी पर लिखित तहरीर दी गयी, कि वह दिनांक 12/09/19 को धनौरी पुल पर अपने फोन से बात कर रहा था, तभी मोटर साईकिल स्पलेंडर सिल्वर कलर पर सवार कुल 02 बदमाशो ने धनौरी पुल के पास उसका मोबाइल ओप्पो छीनकर फरार हो गये, वादी अमित कुमार उपरोक्त की लिखित तहरीर के आधार पर चौकी धनौरी पर मु०अ०सं० 227/19 धारा 356, 379 भादवि बनाम 02 अभियुक्त अज्ञात पंजीकृत किया गया, मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुडकी के निकट पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया, माल मुल्जिमान की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये, तथा सर्विलांस के माध्यम से मुल्जिमान की तलाश की गयी। दिनांक 26/09/19 को उ०नि० एन०के० बचकोटी मय हमराहीयान के बावन दर्रे पर संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे, मुखबिर की सूचना पर मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेंडर सिल्वर कलर व छीना गया मोबाईल ओप्पो मिला, पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये घटना के बाबत पूछा गया तो इन लोगों द्वारा वारदात का इकरार करते हुये अपने नाम आरिफ पुत्र शमशेर कबाडी उम्र करीब 28 वर्ष नि०ग्राम पिरान कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार जावेद पुत्र इरफान उम्र करीब 20 वर्ष नि०पिरान कलियर उपरोक्त बताया, इन लोगों की जामा तलाशी में घटना में छीना गया मोबाईल बरामद हुआ, पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 12/09/19 को ये दोनों इसी मोटर साईकिल से धनौरी गये थे कि एक व्यक्ति अपने कान पर फोन लगाकर बात कर रहा था, अच्छा मौका देखकर आरिफ ने उस व्यक्ति के हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये थे, आज फिर किसी घटना की फिराक में थे, कि पुलिस पार्टी द्वारा पकडे गये, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, घटना के शीघ्र खुलासे पर जनता के व्यक्तियों व उच्चाधिकारी गण द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र शमशेर कबाडी उम्र करीब 28 वर्ष नि०ग्राम पिरान कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार जावेद पुत्र इरफान उम्र करीब 20 वर्ष नि०पिरान कलियर उपरोक्त, बरामदगी घटना से सम्बन्धित मोबाईल ओप्पो व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेंडर सिल्वर कलर पुलिस टीम थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुँवर, उ०नि० एन०के० बचकोटी, अहसान अली सैफी, का०1013 अकबर अली, का० 265 विपेन्द्र रावत, का० 888 महेन्द्र, का०1421 पप्पू कश्यप का०अशोक, का० महिपाल 1218 सोफिया अंसारी का०चा० संजीव कुमार।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours